Behavioral Science GNM 1st Year Important Questions Answers GNM Nursing , Will & Culture

 Welcome Back To New Post GNM First Year Notes In Hindi Psychology Notes In Hindi GNM 1st Year Behavioural Science Important Questions Answer Notes In Hindi.


आज आप सभी के बीच में GNM First Year के एक महत्त्वपूर्ण प्रशन के ऊपर चर्चा किया गया हैं जो आप सभी को नीचे देखने को मिलेगा। जिस प्रशन का नाम Culture संस्कृति और उसके विशेषता Characteristics of Culture जो आप सभी के लिए महत्त्वपूर्ण हैं जिससे संबंधित दो से तीन प्रशन आ सकते हैं तो चलिए सभी को एक एक करके नीचे देखते हैं और साथ में सबसे नीचे इसका PDF भी दिया गया है।





Q. संकल्प या इच्छा-शक्ति का अर्थ लिखकर परिभाषित कीजिए।

Write down the meaning of will and define it.


उत्तर- संकल्प (Will) - संकल्प का कार्य मनुष्य की स्वाभाविक प्रवृत्तियों पर नियंत्रण करना होता है। 

यह मनुष्य की मन की दृढ़ इच्छा-शक्ति को प्रदर्शित करता है, जो किसी लक्ष्य प्राप्ति हेतु आवश्यक होता है।

 एक कहावत के अनुसार "मन के जीते जीत है, मन के हारे हार।"


संकल्प हमारे व्यक्तित्व का ही एक भाग है। संकल्प की स्थिति में व्यक्ति राह में आने वाली मुश्किलों, कमियों का साहसपूर्वक सामना करता है। वह छोटी-छोटी समस्याओं, जैसे- अधिक तापमान, शोर, समय की कमी, झगड़ा, आदि की तरफ कम ध्यान देता है। संकल्प की अनुपस्थिति में व्यक्ति अपनी इन्द्रियों के वश में होकर पथ भ्रष्ट हो जाता है तथा अपने लक्ष्य से दूर चला जाता है।


संकल्प की परिभाषा (Definitions of Will)

• व्यक्ति की वह क्षमता जो अवांछित सोच, भावनाओं व संवेगों के नियन्त्रण का कार्य करती है, संकल्प कहलाती है।


• संकल्प शक्ति स्वयं के द्वारा स्वयं के नियमन हेतु चैतन्य प्रयास होते हैं।


• संकल्प व्यक्ति के निर्णय लेने व अनुसरण करने की क्षमता है। इसके माध्यम से व्यक्ति किसी निश्चित लक्ष्य की प्राप्ति में आने वाली बाधाओं को दूर करने का प्रयास करता है।


प्रश्न . संकल्प की विशेषताएं लिखिए।

Write down the characteristics of will. 

उत्तर- संकल्प की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं-


1. संकल्प / इच्छा-शक्ति व्यक्ति की प्राकृतिक प्रवृत्ति (natural tendency) को नियंत्रित करती है।

2. संकल्प के द्वारा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है और समाज में क्रांति (revolution) लाई जा सकती है। 

3. संकल्प द्वारा सामाजिक परिवर्तन सम्भव हो सकता है साथ ही सामाजिक परिस्थितियों के साथ समायोजन भी किया जा सकता है।

4. संकल्प / इच्छा-शक्ति मजबूत व्यक्तित्व का परिचायक है।

5. संकल्प के द्वारा मानव-समाज, सभ्यता, संस्कृति का विकास संभव है तथा इनमें वांछित (desired) परिवर्तन लाये जा सकते हैं।


प्रश्न 9. संकल्प को प्रभावित करने वाले कारक लिखिए।

Write down the factors affecting will. 

उत्तर- संकल्प को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं-


1. आयु (Age)

 दृढ़ संकल्प शक्ति के लिए आयु एक महत्वपूर्ण तत्व है। वृद्ध व्यक्ति एवं छोटा बच्चा किसी उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प को पूर्ण करने में समर्थ नहीं होते हैं।

2. आत्म-विश्वास (Self confidence) 

व्यक्ति में आत्म-विश्वास होने पर किसी भी निर्णय को लेने में आसानी होती है। वह जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करके अपने लक्ष्य व उद्देश्य तक पहुँच सकता है। इसी प्रकार नर्स अपने आत्म-विश्वास के कारण ही रोगी में विश्वास पैदा करने में सफल हो जाती है एवं रोग तथा औषधि के प्रति रोगी की अभिवृत्ति को सकारात्मक बनाने में सफल रहती है।


3. समझ (Understanding) - 

परिस्थितियों की अच्छी समझ संकल्प शक्ति के लिए अति आवश्यक होती है। समझ से निर्णय लेने में आसानी होती है।


4. अभ्यास का स्तर ( Amount of Practice) 

उत्तम शिक्षण, प्रशिक्षण एवं अभ्यास दृढ़ संकल्प शक्ति के विकास मे - अत्यंत लाभदायक होते हैं। अभ्यास के उच्च स्तर से ही नर्स चिकित्सक के आने से पहले ही रोगी को प्राथमिक उपचार दे सकती है।


5. रुचि (Interest) - 

किसी कार्य में विशेष रुचि का होना भी आवश्यक होता है इससे संकल्प निर्णय में सहायता मिलती - है। नर्स को अपने कार्य में जितनी अधिक रुचि होगी वह उतने ही अधिक दृढ़ निश्चय से अपने कार्य को कर पाएगी।


6. अवसर (Opportunities) दृढ़ संकल्प शक्ति निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि किसी कार्य को करने के अवसर प्रदान किए जाएँ। नर्स को अस्पताल में ऐसे अवसर प्रदान करने चाहिए कि वह अपनी योग्यताओं एवं सीमाओं के आधार पर निर्णय ले सके।


7. शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य - संकल्प शक्ति के लिए व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य ठीक होना चाहिए यदि शरीर स्वस्थ नहीं होगा एवं व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान कुंठा आदि से घिरा रहेगा तो वह दृढ़ संकल्प प्राप्त करने में असमर्थ होगा। जैसे- नर्स यदि शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है तो वह कुशलतापूर्वक चिकित्सक को सहयोग व अपना योगदान नहीं दे पाएगी।


प्रश्न . चरित्र क्या है? चरित्र की विशेषताएँ लिखिए।

What is character? Write down the characteristics of character.

उत्तर-

चरित्र (Characteristics) - व्यक्ति के चरित्र की अभिव्यक्ति उसके आचरण द्वारा होती है। 

आचरण चरित्र का बाह्य रूप होता है।

 चरित्र द्वारा ही संकल्प का निर्माण होता है। 

एक बुरा व्यक्ति भी संकल्प ले सकता है।

 इस प्रकार चरित्र व संकल्प परस्पर आश्रित रहते हैं। 

चरित्र व्यक्ति के आचरण को गहराई से प्रभावित करता है। 

मनुष्य की प्रत्येक क्रिया के पीछे चरित्र मुख्य भूमिका अदा करता है। 

चरित्र हमारे अर्जित व्यवहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है।


परिभाषा (Definitions) -


चरित्र एक पूर्णतः निर्मित संकल्प है। व्यक्ति के ऐच्छिक कार्यों से उसका चरित्र बनता है, जो एक स्थायी मानसिक प्रवृत्ति है।


 नोबेलिस के अनुसार -

 चरित्र एक अभ्यासजन्य तरीका है, जिसमें संकल्प प्रवृत्तियों और इच्छाओं को उस व्यवस्था तक नियमन करता है जो उसके कार्य का क्षेत्र है।


चरित्र की विशेषताएँ (Characteristics of Character) 

चरित्र की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं- -


1. चरित्र का विकास प्राकृतिक इच्छाओं, संवेगों के नियंत्रण व बुद्धि के माध्यम से होता है।

2. चरित्र व्यक्ति के दृढ़ निर्णय व इच्छा-शक्ति का ही विस्तृत रूप है। 3. चरित्र को व्यक्ति के स्थायी लक्षणों द्वारा व्यक्त किया जाता है।

4. स्वभाव के विपरीत यह एक ग्रहण किया गया लक्षण है।

5. व्यक्ति का चरित्र आचरण (conduct) द्वारा व्यक्त होता है।


6. व्यक्ति के चरित्र में किंचित परिवर्तन (modification) लाया जा सकता है, परन्तु बार-बार परिवर्तित चरित्र को असंगठि चरित्र कहा जाता है।


Q. संस्कृति का अर्थ लिखकर उसे परिभाषित करें।

Write down the meaning of culture and define it.


 उत्तर- संस्कृति (Culture) - संस्कृति शब्द संस्कृत भाषा से प्राप्त हुआ है। संस्कृति का अर्थ है विभिन्न संस्कारों द्वारा सामूहिक जीवन के उद्देश्यों की प्राप्ति करना। समाजशास्त्र के अंतर्गत संस्कृति सीखे हुए व्यवहार की वह समग्रता है जिसमें कि एक बच्चे का व्यक्तित्व पलता और पनपता है।


संस्कृति की परिभाषाएं ( Definitions of Community)


• बेनडिक्ट के अनुसार - संस्कृति वह विश्व है जिसमें व्यक्ति अपने जन्म से लेकर मृत्यु तक रहता है, क्रियाएं करता है एवं अपने अस्तित्व को बनाए रखता है।


• टायलर के अनुसार - संस्कृति वह जटिल समग्रता है जिसमें ज्ञान, विश्वास, कला, कानून, प्रथा, नैतिक आचरण तथा अन्य क्षमताएं व आदतें आती हैं, जिन्हें मनुष्य समाज का एक सदस्य होने के नाते अर्जित करता है। 


• सी.सी. नार्थ के अनुसार - संस्कृति में मनुष्य द्वारा निर्मित वे उपकरण सम्मिलित हैं जो उसकी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायकता करते हैं।


प्रश्न . संस्कृति की विशेषताएँ या गुण लिखिए।

Write down the characteristics or properties of culture.


उत्तर- संस्कृति की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-


1. संस्कृति मानव-निर्मित है (Culture is Man-made)

 संस्कृति केवल मनुष्य समाज / समुदाय में ही पायी जाती है। मनुष्य के पास ऐसी मानसिक एवं शारीरिक शक्तियां और विशेषताएं हैं कि वह संस्कृति को निर्मित व विकसित कर पाया है, कर रहा है।


2. संस्कृति सीखी जाती है (Culture is being learned) - 

संस्कृति मनुष्य को अपने माता-पिता द्वारा उसी प्रकार वंशानुक्रम में नहीं प्राप्त होती, जिस प्रकार से शरीर रचना प्राप्त होती है। संस्कृति मनुष्य के सीखे हुए व्यवहार- प्रतिमानों का योग है।

एक मनुष्य अपने जन्म के बाद जिस समाज या समुदाय में रहता है, उसकी संस्कृति को धीरे-धीरे समाजीकरण को प्रक्रिया द्वारा सीखता है।


3. संस्कृति हस्तान्तरित की जाती है (Culture is being transmitted) - 

संस्कृति को केवल सीखा ही नहीं जाता.. इसे हस्तान्तरित भी किया जाता है। मनुष्य ही केवल ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ रचना इसलिए है कि उसके पास दिमाग है, सोचने की शक्ति है. भाषा का ज्ञान है। अपने इसी भाषा ज्ञान द्वारा वह सीखी हुई संस्कृति को अपनी आने वाली पीढ़ी को देता है, हस्तान्तरित करता है। और यह क्रम निरन्तर चलता रहता है।


4. प्रत्येक समुदाय की अपनी एक विशिष्ट संस्कृति होती है (Every community has got its own especial culture) - 

एक समाज या समुदाय की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियां दूसरे समाज से भिन्न होती हैं। यही कारण है कि प्रत्येक समाज की अपनी एक विशिष्ट संस्कृति होती है।


5. संस्कृति में सामाजिकता का गुण पाया जाता है (Culture has the quality of Sociality ) - 

संस्कृति किसी व्यक्ति विशेष की देन न होकर सम्पूर्ण समाज की देन होती हैं। संस्कृति का जन्म और विकास समाज के कारण ही होता है। कोई भी संस्कृति दस, बीस, या सौ-दो सौ व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व नहीं करती, बल्कि वह पूरे समूह या समूह के अधिकांश लोगों का प्रतिनिधित्व करती है।


6. संस्कृति मानव आवश्यकताओं की पूर्ति करती है (Culture fulfils the human needs) - 

मनुष्य की अनेक सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक आवश्यकताएं होती हैं। संस्कृति मनुष्य की इन आधारभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करती है।


7. संस्कृति समूह के लिए आदर्श होती है (Culture is ideal for the Group )- 

किसी भी समूह के लिए उसकी अपनी संस्कृति आदर्श होती है और वे उसके अनुसार अपने व्यवहारों और विचारों को तौलते हैं। जब कभी दो संस्कृतियों की तुलना की जाती है तो संबंधित समूह के लोग अपनी ही संस्कृति को श्रेष्ठ बताने का प्रयास करते हैं।


8. संस्कृति में अनुकूलन व सामंजस्य की क्षमता होती है (Culture has capacity of Adaptability and Adjustment) – 

संस्कृति में परिवर्तनशीलता का गुण पाया जाता है। संस्कृति में समय, स्थान, समाज एवं परिस्थितियों के अनुरूप अपने-आपको ढालने की क्षमता होती है। यही कारण है कि मैदानों, रेगिस्तानों, पहाड़ी भागों एवं बर्फीले प्रदेशों में निवास करने वाले लोगों की संस्कृतियों में पर्याप्त अन्तर पाए जाते हैं।